30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस हुई हाई टेक, मोबाइब ऐप से तुरंत मिलेगी संदिग्ध वाहनों की जानकारी, ऐसे करता है काम

Jaipur Police Jaipur News : निजी स्तर पर पुलिस ने तैयार करवाया ऐप, संदिग्ध, लावारिस एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों की दी जा सकेगी सूचना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 23 Jul 2019, 7:46 PM IST

jaipur

राजस्थान पुलिस हुई हाई टेक, मोबाइब ऐप से तुरंत मिलेगी संदिग्ध वाहनों की जानकारी, ऐसे करता है काम

जयपुर.Jaipur News latest : मोबाइल फोन में मात्र एक मोबाइल ऐप ( mobile app ) के माध्यम से आप अपने आस-पास संदिग्ध वाहन या लावारिस वाहन के संबंध में सीधे जयपुर पुलिस ( Jaipur Police ) को सूचित कर सकते हैं। इतना ही नहीं नो पार्किंग खड़े वाहनों के बारे में सूचना दी जा सकेगी और पुलिस त्वरीत कार्रवाई भी करेगी।

'द डिजिटल पार्किंग' ऐप ( The Digital Parking app )

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लाम्बा ने बताया कि 'द डिजिटल पार्किंग' ऐप को प्ले स्टोर से मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए लावारिस एवं संदिग्ध वाहन की सूचना फीड करनी होगी। फीड करने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंचेगी इससे चोरी के वाहन एवं विभिन्न अपराधों में लिप्त वाहन तक पुलिस तत्काल पहुंच सकेगी।


ऐसे काम करेगा ऐप

सबसे पहले प्ले स्टोर से 'द डिजिटल पार्किंग' ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए स्वयं का लॉगिन आईडी बनाकर इस ऐप के व्हीकल इंफॉर्मेशन ( Vehicle information) के ऑप्शन पर जाकर वाहन का नम्बर एवं वाहन का प्रकार डालकर सबमिट करना होगा।

इसकी सम्पूर्ण सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के अभय कमांड सेन्टर पर पहुंच जाएगी। वाहन उनके निवास/कार्यस्थल के पास भौतिक रूप से मौजूद हो और उक्त वाहन के किसी अपराध में संलिप्त होने की संभावना हो, तो ही उक्त वाहन की सूचना (रजिस्टे्रशन नम्बर) अपलोड करें।


नो पार्किंग की भी करें शिकायत

यदि आपको नो पार्किंग में वाहन खड़ा ( No Parking Complaint ) मिले तो उसकी सूचना भी ऐप के माध्यम से पुलिस को दी जा सकती है। ऐसे वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी और उस वाहन को नो पार्किंग जोन से हटा देगी। साथ ही इस ऐप के जरिए किस पार्किंग में जगह खाली है और किस पार्किंग में जगह फुल हो चुकी हैं, का भी पता लगाया जा सकेगा। कहीं भी जाने से पहले अपने वाहन के लिये ऑनलाइन पार्किंग की बुकिंग भी कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग