30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर पोलो सत्र शुरू, वर्ल्ड चैम्पियन चिली टीम का भी दिखेगा जलवा

रामबाग पोलो मैदान में होगा मुकाबला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 2 Jan 2019, 1:47 PM IST

polo

जयपुर पोलो सत्र शुरू, वर्ल्ड चैम्पियन चिली टीम का भी दिखेगा जलवा

जयपुर. राजस्थान में पोलो का अलग ही क्रे ज है, इस रॉयल गेम को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं। राजस्थान में पोलो का सीजन दिसम्बर से मार्च तक रहता है, इस दौरान जोधपुर और जयपुर में कई बड़े टूर्नामेंट खेले जाते हैं, जिनमें विदेशी खिलाड़ी भी अपनी चमक बिखेरते हैं। जोधपुर से समापन के बाद अब जयपुर पोलो सत्र का आगाज भी हो चुका है। इसकी शुरुआत दीया कुमारी कप से हो गई है।

इस साल जयपुर पोलो सत्र का मुख्य आकर्षण पूर्व चैम्पियन और गत उपविजेता चिली की टीम है। राजस्थान पोलो क्लब ने चिली की टीम को यहां खेलने के लिए आमंत्रित किया है। चिली की टीम यहां भारतीय टीम के साथ तीन मैच खेलेगी। ये मुकाबले 2, 4 और 6 जनवरी को खेले जाएंगे। चिली के खिलाफ मुकाबलों में भारत की भी तीन अलग-अलग टीमें उतरेंगी।


जयपुर पोलो सत्र में इस बार पांच बड़े टूर्नामेंट होंगे और कुछ प्रदर्शनी मैच भी खेले जाएंगे। सत्र में ये होंगे टूर्नामेंट
- 1 से 5 जनवरी: दीया कुमारी कप (8 गोल)
- 7 से 13 जनवरी: एसएमएस गोल्डवास कप (8 गोल)
- 14 से 20 जनवरी: गायत्री देवी मेमोरियल कप (10 गोल)
- 21 से 26 जनवरी: सवाई भवानी सिंह कप (10 गोल)
- 28 जनवरी से 3 फरवरी: सिरमौर कप (14 गोल)

ये विदेशी खिलाड़ी आएंगे
चिली, अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड और यूके के खिलाड़ी भी जयपुर पोलो सत्र में शिरकत करने आएंगे। इनमें गेराडो वाल्डेस (3), मैट पैरी (6), जोंजालो यानजोन (4), जोस मिगुएल परेरा (5), एडमुंडो वरेला (4) और मनोलो (6) शामिल हैं।

खेल मंत्री चांदना भी खेलेंगे
भारतीय खिलाडिय़ों में शमशीर अली व सिमरन शेरगिल (+6), सैयद बशीर अली, ध्रुवपाल गोदारा, समीर सुहाग, अभिमन्यु पाठक (+5), सिद्धांत शर्मा, रवि राठौड़ (+4) और सैयद हमजा अली, उदय कलान, गौरव सहगल, विशाल सिंह, अंगद कलान, पद्मनाभ सिंह व लोकेन्द्र राठौड़ (+3) मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अलावा हाल में राज्य के युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री बने अशोक चांदना भी पोलो के मैदान में अपना दम दिखाएंगे। चांदना पोलो के माहिर खिलाड़ी हैं और हाल में उन्होंने जोधपुर सत्र के भी कुछ मुकाबलों में हिस्सा लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग