
पृथ्वीराज नगर योजना में नियमन शिविर शुरू
पृथ्वीराज नगर योजना में नियमन शिविर शुरू, पहले दिन 22 आवेदन
- जेडीए ने पहले दिन दो योजनाओं के लगाए नियमन शिविर
जयपुर। जेडीए (JDA Jaipur) ने बुधवार को पृथ्वीराज नगर योजना (Prithviraj Nagar Yojana) में स्थित गृह निर्माण सहकारी समितियों की विभिन्न आवासीय योजनाओं के नियमन शिविर (Regulation Camp) शुरू कर दिए। पहले दिन पृथ्वीराज नगर उत्तर द्वितीय की योजना समता नगर और पृथ्वीराज नगर दक्षिण द्वितीय कीर्ति सागर विस्तार ए ब्लॉक का शिविर लगाया। पहले दिन दोनों शिविरों में 22 लोगों ने पट्टे के लिए आवेदन किए है। पृथ्वीराज नगर योजना में बरसों से अपने मकान और भूखंडों के पट्टे का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार राहत लेकर आया।
जेडीए आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि जेडीए ने पृथ्वीराज नगर योजना में स्थित गृह निर्माण सहकारी समितियों की विभिन्न आवासीय योजनाओं के नियमन शिविर शुरू कर दिए। पहले दिन पृथ्वीराज नगर उत्तर द्वितीय की योजना समता नगर का शिविर चित्रकूट में जेडीए जोन कार्यालय और पृथ्वीराज नगर दक्षिण द्वितीय कीर्ति सागर विस्तार ए ब्लॉक का शिविर मानसरोवर थड़ी मार्केट सामुदायिक केंद्र लगाया गया। सुबह से ही अपने मकानों और भूखंड के पट्टे लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोनों शिविरों में 22 लोगों ने पट्टे के लिए आवेदन किए है। उन्होंने बताया कि शिविर में नियमन के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन लिए जा रहे हैंं। जेडीए स्टाफ के साथ कम्प्यूटर आदि लगाए गए है।
Published on:
12 Feb 2020, 9:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.