4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में हुआ हिट एंड रन केस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल

जयपुर में हुआ हिट एंड रन केस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 2 May 2018, 1:17 PM IST

jaipur road accident

जयपुर

राजस्थान में आए दिन सड़क हादसों में न जानें कितने लोगों की जान हर रोज़ चली जाती है। सरकार और यातायात पुलिस की ओर से तमाम प्रयासों के बावजूद इन हादसों में कमी नहीं आती। इनमें कई हादसे इतने भयावह होते हैं कि मन मस्तिष्क पर छाप छोड़ जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा राजधानी के जयपुर शहर के दूदू कस्बे में सामने आया है। जहां देर रात एक तेज़ रफ़्तार बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे एक युवक की मौत और आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल गए।


पुलिस के अनुसार अजमेर-जयपुर हाइवे पर गाडौता के पास रात करीब बारह बजे एक विडियो कोच बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। जहां पर एक यात्री ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके से चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया की बस अजमेर से जयपुर की तरफ आ रही थी।