11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे अफसर खुद ही भूल गए अपनी नसीहत

कागजों में चल रहा स्वच्छता का संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohan Murari

•

Updated: 9 May 2018, 11:10 AM IST

Jaipur Rail

जयपुर—सवाई माधोपुर रेलवे लाइन स्थित रेलवे स्टाफ क्वॉटर्स का मामला
करीब एक दर्जन क्वार्टरों के सीवर कनेक्शन सीधे नाले में खोले
बदबू और गंदगी से आमजन के साथ रेलवेकर्मी भी परेशान
शिकायत के बावजूद रेलवे प्रशासन नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई
रेलवेकर्मियों को करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों के विरोध का सामना

जयपुर। स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का ड्रामा कर रहा रेलवे प्रशासन खुद ही इस पर अमल करने से बच रहा है। मामला जयपुर—सवाई माधोपुर रेलवे लाइन स्थित रेलकर्मियों के क्वार्टरों से जुड़ा है जहां स्टाफ क्वार्टरों के सीवर लाइन के पाइप सीधे नाले में खोल दिए गए हैं। इससे क्वार्टरों में रहे रहे रेलकर्मियों के साथ आसपास रह रहे लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में रेलकर्मियों ने रेलवे प्रशासन से कई बार शिकायत भी की, लेकिन क्वार्टरों की सीवर लाइन को नाले की बजाय सीवर लाइन से जोड़ने का काम बजट की कमी के चलते अटका हुआ है। क्वार्टर में रहने वाले रेलकर्मियों ने बताया कि खुले नाले में छोड़े गए सीवर के पानी से जहां गंदगी फैल रही है। वहीं स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी उन्हे ही करना पड़ता है, लेकिन रेलवे प्रशासन इस बारे में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

मालूम हो जयपुर सवाई माधोपुर रेलवे लाइन पर गेटमैन व गैंगमैन के लिए रेलवे प्रशासन ने करीब एक दर्जन क्वार्टर बना रखे हैं, लेकिन सभी क्वार्टरों में सीवरेज प्रबंधन के मामले में रेलवे प्रशासन फेल रहा है। रेलवे अफसरों की मानें तो रेलवे लाइन के नजदीक बने सभी क्वार्टर बरसों पुराने हैं और यहां सीवर निकासी के लिए कुई—डग ही बनाई गई थी, लेकिन किन कारणों से सीधे नाले में पानी की निकासी हो रही है इसका जवाब रेलवे अफसरों के पास नहीं है।

इनका कहना है——

रेलवे क्वार्टरों में सीवर निकासी डग के माध्यम से ही हो रही है नाले में सीवर लाइन यदि खोली गई है तो यह गलत है इसे आज ही दिखवा कर दुरुस्त कराया जाएगा।
—राजवीर सिंह, आईडब्ल्यू, उत्तर पश्चिम रेलवे