25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर में रेजीडेंट डॉक्टर साक्षी ने की आत्महत्या, पांच डॉक्टर्स पर मुकदमा दर्ज
Play video

जयपुर में रेजीडेंट डॉक्टर साक्षी ने की आत्महत्या, पांच डॉक्टर्स पर मुकदमा दर्ज

राजधानी के (jaipur crime news) लालकोठी थाना इलाके में स्थित सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय ( mahila chikitsalay) के हॉस्टल में आज सुबह प्रथम वर्ष की छात्रा (1st year student) ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या ( Resident Sucide) कर ली। 27 वर्षीय साक्षी गुप्ता (27) (Sakshi Gupta Sucide) फिरोजपुर पंजाब की रहने वाली थी और हॉस्टल (medical collage hostal) में रहती थी।

Google source verification

जयपुर
राजधानी के लालकोठी थाना इलाके में स्थित सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय के हॉस्टल में आज सुबह प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 27 वर्षीय साक्षी गुप्ता (27) फिरोजपुर पंजाब की रहने वाली थी और हॉस्टल में रहती थी। सुबह उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसको लेकर क्लास में नहीं गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुबह साक्षी ने फोन पर कहा था कि मां तबीयत खराब होने पर क्लास से छूट लेने गई तो सीनियर ने बोरिया बिस्तर समेट कर लौट जाने के लिए कहा है, आप आ जाओ…परिजनों ने साक्षी को समझाकर आराम करने के लिए कहा था, इसके बाद उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने कुछ डॉक्टर्स पर काम का दबाव बनाने और अभद्र तरीके से बतार्व करने का मामला दर्ज कराया है। उधर, साक्षी की साथी रेजीडेंट ने भी कहा है कि अन्य स्टूडेंट्स की बजाय प्रथम वर्ष पर काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहता है। उनके मुताबिक सुबह 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक वे अस्पताल में जुट जाती है।