वहीं दूसरी तरफ शनिवार देर रात तेजगति में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे मे नाजिम खान (25) निवासी बासबदनपुरा, गलतागेट की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक अब्दुल रहीम घायल हो गया।