4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजिटल युग में पोस्टर से बता रहे नियम… कारण प्रोजेक्टर खराब

सड़क सुरक्षा सप्ताह में भूल गए सुरक्षा संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohan Murari

•

Updated: 2 May 2018, 12:22 PM IST

Jaipur RTO

लाखों रुपए खर्च कर जोर—शोर से मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
झालाना परिवहन विभाग कार्यालय में नहीं मिल रही डिजीटल तकनीक से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
बीते दस दिन से खराब पड़ा है प्रोजेक्टर
आवेदक पोस्टरों से सीखे रहे हैं सड़क सुरक्षा नियम

जयपुर। परिवहन विभाग ने बीते सप्ताह प्रदेशभर में जोर शोर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया और आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराने में लाखों रुपए फूंक दिए। वहीं दूसरी तरफ प्रशिक्षु लाइसेंस लेने आने वालों को ही सड़क सुरक्षा नियमों से दूर रखा जा रहा है। वजह झालाना स्थित आरटीओ कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर खराब होना बताया जा रहा है। हालांकि पूरे सप्ताह राजधानी समेत प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज हुआ लेकिन खुद के कार्यालय में ही अव्यवस्थाओं को ठीक करने में विभाग की सुस्ती कायम रही है।

मामला झालाना स्थित प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय से जुड़ा है जहां लाइसेंस विंग में प्रोजेक्टर से स्क्रीन पर दिखाए गए विजुअल के जरिए आवेदकों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया जाता है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने आने वाले आवेदक दस्तावेज जांच के बाद कार्यालय के हॉल में लगे प्रोजेक्टर से आॅन लाइन टेस्ट से पहले सड़क सुरक्षा नियमों से भली भांति परिचित होते हैं, लेकिन बीते दस दिनों से प्रोजेक्टर मशीन खराब पड़ी है और स्क्रीन खामोश लेकिन इनकी सुध लेने वाला विभाग में कोई नहीं है। ऐसे में कार्यालय आने वाले आवेदक पोस्टरों से ही सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी लेकर खुद को आनलाइन टेस्ट के लिए तैयार कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद प्रशिक्षु लाइसेंस आवेदक सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी लेने की बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए वहीं परिवहन अधिकारी शिकायत के समाधान की बजाय विभाग में आयोजित विडियो कॉन्फ्रेसिंग में व्यस्त रहे।

लर्निंग लाइसेंस हॉल में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने की व्यवस्था जहां ठप नजर आई वहीं आवेदक पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं। दिन में शहर का तापमान जहां 43 डिग्री तक दर्ज हो रहा है वहीं कार्यालय में लगे अधिकांश एसी या तो गायब हो गए हैं या फिर खराब पड़े हैं ऐसे में लाइसेंस हॉल में दमघोंटू जैसे हालात बन रहे हैं, लेकिन अफसर सब कुछ जानकर भी अनजान बन रहे हैं।