आग लगने के कारण वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। पुलिस के अनुसार, कार श्याम नगर निवारू लिंक रोड के निवासी मेहुल कुमार नाथावत की थी। वे मंगलवार शाम कार को सर्विस सेंटर से लेकर घर लौट रहे थे।