पहले की सुध नहीं...
स्मार्ट सिटी ने जयपुर के पहले स्मार्ट बाजार में साइकिल ट्रेक बनाया था। इसके लिए अलग से ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया था, लेकिन साइकिलिंग की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। ग्रीन कॉरिडोर भी पार्किंग व अतिक्रमण की भेंट चढ़ कर रह गया। यहां न साइकिल चल पाई और न बैटरी चलित वाहनों का भी संचालन हो पाया। ग्रीन कॉरिडोर के लिए स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने ग्रीन लाइन खींच कर छोड दी, उसके बाद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे योजना धरातल पर नहीं उतर पाई।