अमीषा, निखिल, निर्देश, सार्थक, तनिष्क, पराग, संयम और उनके दोस्तों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते वे कॉलेज तो नहीं जा रहे, लेकिन इस तरह वे अपना समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सौ लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। अजमेर रोड स्थित जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के बीबीए फस्र्ट ईयर में पढ़ने वाले इन स्टूडेंट्स का कहना है कि ऐसा कर वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की छोटी सी कोशिश कर रहे हैं।