क्रिसमस के साथ ही जयपुर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक आमेर महल, जंतर—मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ फोर्ट के बाहर पर्यटकों की कतारें लग रही है। आमेर महल में रोजाना 11 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। हवामहल देखने के लिए भी रोजाना 10 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। वहीं जंतर—मंतर में रोजाना 7 से 9 हजार पर्यटक आ रहे है। ऐसे ही हालात अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट के है, जहां 8 से 9 हजार सैलानी रोजाना पहुंच रहे है। इससे इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की कतार लग रही है।