8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचार पर जलदाय मंत्री का बड़ा बयान, आटे में नमक चलता है, यह सिस्टम है

Rajasthan News : जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार पर जलदाय इंजीनियरों पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी जमकर बरसे। जल जीवन मिशन को लेकर जलदाय इंजीनियरों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 24 Feb 2024, 9:21 AM IST

jal_jeevan_mission_.jpg

Jaipur News : जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पूरे में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे जलदाय इंजीनियरों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। जिसमें मंत्री चौधरी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जेजेएम में हुए भ्रष्टाचार पर जलदाय इंजीनियरों पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि आटे में नमक चलता है,यह सिस्टम है,इसे मैं भी नहीं बदल सकता लेकिन जेजेएम में तो आपने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार कर दी और राजस्थान पूरे देश में बदनाम हो गया।


मंत्री चौधरी ने कहा कि मैंने बीसलपुर सिस्टम की ट्रांसफर मैन-1 और 2 परियोजना की समीक्षा की तो हालात भयाभय सामने आए। बिना फिल्टर प्लांट तैयार किए ही पाइप लाइनें बिछा दी। फिल्टर प्लांट दो वर्ष में तैयार होगा तब तक बिछाई गई पाइप लाइनें जंग खा चुकी होंगी। यह हाल अकेले बीसलपुर सिस्टम का नहीं बल्कि पूरे राज्य में जल जीवन मिशन का है। जनता के हजारों करोड़ रुपए की बर्बादी राजस्थान ही नहीं पूरे देश में पहला उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मैं,विभाग के सचिव डॉ समित शर्मा और एमडी बचनेश अग्रवाल किसी भी तरह की अनियमिता से दूर हैं। कोई गलतफहमी नहीं पाले,जो भ्रष्टाचार करेगा वह भुगतने के लिए तैयार रहे। जल जीवन मिशन की समय सीमा एक वर्ष बढ़ाने की सैधांतिक स्वीकृति हमे मिल गई है।


यह भी पढ़ें : शाबाश, बैंककर्मी-जनता-पुलिस ने नाकाम कर दी बैंक में लूट, दो लुटेरे गिरफ्तार


जलदाय मंत्री डॉ कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि डॉ समित शर्मा ने जलदाय विभाग की कमान संभाली तो मुझे कहा गया कि डॉ शर्मा तो ईमानदार हैं और आपके काम कैसे हो पाएंगे। मैंने कहा कि मुझे ऐसे ही ईमानदार अफसर की जरूरत थी। इनकी ईमानदारी की चर्चा पूरे राज्य में होती है।