2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले सचिन पायलट का दांव, MLA सोनादेवी बावरी को कांग्रेस में किया शामिल

अभी जमीदारा पार्टी से हैं विधायक सोनादेवी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 19 May 2018, 7:12 AM IST

jaipur

जमीदारा पार्टी की विधायक सोनादेवी ने थामा कांग्रेस का दामन

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। जमींदारा पार्टी की विधायक सोना देवी बावरी ने शुक्रवार को कांग्रेस का थामन थाम लिया। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोनादेवी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पायलट और सोनादेवी मीडिया से रूबरू हुए।

पायलट ने कहा कि सोनादेवी ने बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। इसलिए उन्हें कांग्रेस पार्टी में लिया गया है। वहीं सोनादेवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता सचिन पायलट के देशहित के लिए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हैं। वे एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम करेंगी। जो जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, वो पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी।

इस मौके पर सोनादेवी ने एक सवाल के जबाव में कहा कि पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान जमीदारा पार्टी की दोनों विधायक कामिनी जिन्दल और उन्होंने भाजपा में शामिल होकर भाजपा उम्मीदवारों को वोट दिए। लेकिन भाजपा सरकार ने वोट लेने के लिए उनके जिले गंगानगर और क्षेत्र में विकास, चिकित्सा सहित अन्य कई जनहित के कार्य कराए जाने के वादे किए थे। उससे मुकर गए। उन्होंने यूज एण्ड थ्रो की तरह इस्तेमाल किया। हाल ही भारत बंद के दौरान दलित वर्ग के लोगों के साथ जो अत्याचार हुए। उससे व्यथित होकर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया है। अब पूरी लगन के साथ काम करेंगी।


जमींदारा की दो विधायक, भाजपा-कांग्रेस में बंटी...

जमींदारा पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी की वर्तमान में दो विधायक कामिनी जिन्दल और सोना देवी बावरी है। पिछले दिनों दोनों विधायक भाजपा में शामिल हुई थी। उस समय चर्चा थी कि दोनों विधायक किसी दबाव में भाजपा में शामिल हुई हैं। अब सोनादेवी कांग्रेस में आ चुकी हैं। जबकि कामिनी अभी भाजपा के साथ हैं।