पायलट ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पुंछ जिले के सुरनकोट, राजौरी जिले के थानामंडी, जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों और राजौरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं की। पायलट ने कहा कि कुर्सी बचाने के लिए केन्द्र सरकार ने लाखों करोड़ रुपए एक-दो राज्यों में बांट दिए। जिन राज्यों में भाजपा ने वादे किए थे, वहां कुछ नहीं दिया।