बन रहे हैं ये संयोग
कृष्ण जन्म के अवसर पर नौ ग्रह स्वराशि, उच्च और मित्र राशि में थे। इस साल भी कुछ ऐसे ही संयोग देखने को मिल रहे हैं। इस बार छह ग्रह इस तरह का संयोग बना रहे हैं। इसी के साथ शनिवार रात को चंद्रमा, मंगल, शुक्र, बृहस्पति और सूर्य के साथ केंद्र योग भी बनाएंगे। इससे हर क्षेत्र में श्रेष्ठता के साथ ही व्यापारिक वर्ग को विशेष फायदा भी मिलेगा।