एक महिला ने जवाई पर दोहिती को उठाकर ले जाने के आरोप में सिटी पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आरसीपी कॉलोनी निवासी लाजवंती देवी पत्नी मोहनलाल ने रिपोर्ट कि बीस दिसम्बर 2015 को दोपहर एक बजे वह बाजार गई थी। पीछे से ऐलनाबाद निवासी जवाई कृष्णलाल, ममता, कन्हैया आए और दोहती गुनगुन को उठाकर ले गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में ऐलनाबाद निवासी कृष्ण का लाजवंती की पुत्री के बीच विवाह के बाद आपसी मतभेद के चलते विवाद भी हुआ।