पारंपरिक खेल होंगे आकर्षण
'हमराह' में हंसी के ठहाकों के साथ ही कई तरह के पारंपरिक खेल भी होंगे। इतना ही नहीं, स्टेज पर एकल या सामूहिक गायन, नृत्य, कविता, बैंड परफॉर्मेंस के जरिए लोग अपना हुनर दिखा सकेंगे। स्वाभाविक प्रतिभा के धनी कलाकारों को पत्रिका की ओर से मंच भी दिया जाएगा। वहीं योगा, हूला-हूप, स्केटिंग, साइक्लिंग सहित विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में शहर की कई विकास समितियां, हास्य क्लब, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।