जेडीए का पहला बुलडोजर सुबह 7.49 पर गोपालपुरा मोड पर दोनों तरफ से शुरू हुआ। इसके बाद देखते ही देखते दर्जनों जेसीबी, लोकोंडा और अन्य संसाधनों से जेडीए की टीम ने एक के बाद एक निर्माण तोडने शुरू कर दिए। जेडीए की इस कार्रवाई की जद में 450 दुकानें और व्यावसायिक संस्थान आ रहे हैं। दर्जनों व्यापारियों ने जेडीए की कार्रवाई शुरू होने के बाद अपने बचे हुए सामानों को वहां सेे हटाना शुरू किया। इनमे महिलाएं भी शामिल थी।