
आप सोच रहे होंगे कि स्पेन जैसा नजारा जयपुर में कैसे हो सकता है? लेकिन ये तस्वीरें कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। ये तस्वीरें जयपुर के परकोटा क्षेत्र के जलेब चौक इलाके की हैं। (सभी फोटो - प्रवीण कुमावत)

त्रिपोलिया बाजार में सांड की टक्कर से विदेशी सैलानी की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन अब हरकत में आया है।

निगम ने आज सुबह शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ शुरू की है।

आज निगम दस्ता आवारा मवेशियों को पकडऩे की मशक्कत करता नजर आया। हालांकि इस दौरान निगमकर्मी बिना संसाधनों के ये काम करते दिखे।

गौरतलब है कि, जयपुर घूमने आए अर्जेंटीना के युवक जपनलैंप सांड के हमले से गिर गया था, जिससे उसकी गर्दन में चोट लगी, सूजन आ गई और मौत हो गई थी।