
सीए और सीएस को मिले जॉब ऑफर
जयपुर
सीतापुरा स्थित एनएवी बैक ऑफिस की ओर से रविवार को आयोजित पांचवें जॉब फेयर में करीब तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की। इस दौरान करीब 70 से अधिक चार्टर्ड अकांउंटेंट्स और कंपनी सैक्रेट्रीज को शॉर्टलिस्ट कर मौके पर ही जॉब ऑफर किया गया। इंटरव्यू के लिए देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागिायों ने शिरकत की और इंटरव्यू के विभिन्न स्टेप्स को क्रॉस किया। एनएवी बैक ऑफिस के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की ओर से लगातार जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सीए एवं सीएस की हायरिंग की जा रही है। उन्होंने सलेक्ट हुए प्रतिभागियों के सलेक्शन्स पर प्रशंसा जताते हुए कहा कि स्किल्ड प्रतिभागियों के लिए जॉब्स की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गिरीश अग्रवाल,एचआर हैड लवलीश रूपानी, अभिषेक मारू, श्रीकिशन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अविनाश माहेश्वरी और अंशुल गुप्ता ने फेयर का समस्त प्रबंधन किया।
खिलाडिय़ों ने जीते मेडल
जयपुर । बांग्लादेश के ढाका में पिछले दिनों हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यंग स्टार स्पोट्र्स एकेडमी के लोकेश धोबी ने कुमते में गोल्ड,काता में सिल्वर मेडल,भूमि सैन ने काता में गोल्ड, कुमते में ब्रॉन्ज मेडल और श्याम सुन्दर ने काता में गोल्ड और कुमते में सिल्वर, अविका सिंह ने काता में ब्रॉन्ज मेडल, नैना बोरा ने कुमते में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। एकेडमी की सचालक अंजू धोबी व नवीन रोजड़े ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिन खिलाडि़यों ने मेडल प्राप्त किया है, वह सभी खिलाड़ी वल्र्ड कराटे चैम्पिनशिप भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत के कुल 57 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और देश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Updated on:
1 Jan 2022, 9:28 PM IST
Published on:
1 Jan 2022, 9:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.