27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / स्कूलों द्वारा कोर्ट की अवमानना मामले में संयुक्त अभिभावक समिति ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

स्कूलों द्वारा कोर्ट की अवमानना मामले में संयुक्त अभिभावक समिति ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

स्कूलों द्वारा कोर्ट की अवमानना मामले में संयुक्त अभिभावक समिति ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 26 Sep 2020, 8:34 PM IST

जयपुर। स्कूल फीस मुद्दे को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 7 सितंबर को अपने अंतरिम आदेश के अनुसार निजी विद्यालयों को अभिभावकों से ट्यूशन फीस का 70 फीसदी तीन किश्तों में लेने का आदेश दिया था, किंतु निजी विद्यालयों ने हाईकोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाते हुए फूल फीस का 70 फीसदी तीन किश्तों जमा करवाने के सर्कुलर अभिभावकों को जारी कर दबाव बनाना शुरू कर दिया। अब कोर्ट की अवमानना के मामले को लेकर संयुक्त अभिभावक समिति के प्रवक्ता अरविंद अग्रवाल ने सीसीपी 32224 2020 न से दायर करवाई है जिसे कोर्ट ने सूचीबद्ध करने के लिए स्वीकार कर लिया है।
अधिवक्ता अमित छंगाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितंबर को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने जो आदेश दिया था उसको डिविजनल बैंच में चुनौती दी गई जिसकी सुनवाई 24 सितंबर को होनी थी किंतु कोर्ट ने कोरोना का हवाला देते हुए सुनवाई हेतु सूचीबद्ध नहीं किया गया और अब दिनांक 28 को इस मामले में सुनवाई हो सकती है।
अधिवक्ता छंगाणी ने बताया कि कोर्ट की अवमानना के संदर्भ में बुधवार को कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी जिसे कोर्ट में गुरुवार को सूचीबद्ध करने हेतु स्वीकार कर लिया है जिसकी सुनवाई की तारीख अगले कुछ दिनों में निर्धारित होगी। अधिवक्ता अमित छंगाणी के अनुसार अभिभाष्य अरविंद अग्रवाल के दो बच्चे हैं। स्कूल प्रशासन बिना ट्यूशन फीस बताए पूरी फीस का 70 फीसदी की मांग कर रहे थे। बाकायदा ट्यूशन फीस जानने के लिए उन्होंने 15 सितंबर को स्कूल को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजा था जिसकी प्रति शिक्षा अधिकारी जयपुर, जयपुर कलेक्टर और राज्य के शिक्षा मंत्री तक को भी भेजी गई थी, किंतु कोई जवाब ना आने के बाद अरविंद अग्रवाल ने कोर्ट की अवमानना को लेकर कोर्ट में अर्जी लगाई।