पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्षित ने सीए की पढ़ाई की थी। नौकरी के लिए वह मुंबई भी गया था, लेकिन कुछ समय वहां रहने के बाद वापस लौट आया। जयपुर में काफी प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं लगने से वह अवसाद में था। अवसाद में चलने के कारण उसे चिकित्सकों को भी दिखाया गया। जिन्होंने दवाइयां देने के साथ ही हर्षित को अकेला छोडऩे से मना किया था, जिसके बाद भी रविवार को मौका पाकर हर्षित घर से अकेला निकल गया और उसने ऐसा कदम उठा लिया।