26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर मे हुआ ‘कालपुरुष’ का मंचन, ऐसे दिखाया वीर सावरकर के सपनों का अखंड भारत

जयवर्धन के लिखे इस नाटक का निर्देशन डॉ. चन्द्रदीप हाडा ने किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 May 2023, 3:57 PM IST

kalpurush_play_on_veer_savarkar_life_2.png

जयपुर। महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की 140वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक्टर्स थिएटर एट राजस्थान की ओर से सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान, सनातन वैदिक संस्कार ट्रस्ट, अभिनय भारती नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिड़ला सभागार में नाटक ‘कालपुरुष’ का मंचन किया गया।

यह भी पढ़ें : घरों में खाना बनाकर बच्चों के सपनों को पूरा कर रहीं शिवानी, जानिए कैसे खरीदा खुद का घर

जयवर्धन के लिखे इस नाटक का निर्देशन डॉ. चन्द्रदीप हाडा ने किया था। नाटक का मंचन पहली बार मंचन हुआ था। नाटक में युवा विनायक दामोदर सावरकर के वीर सावरकर बनने की यात्रा को दिखाया गया। रंगमंच और मल्टीमीडिया के मिश्रण से प्री-रिकॉर्डेड संवाद और बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच देशप्रेम में डूबे संवादों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। निर्देशक ने नाटक के जरिए यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि सावरकर का गांधी जी से मतभेद जरूर था, लेकिन मनभेद नहीं था और गांधी जी की हत्या का उन्हें भी दुख था।

यह भी पढ़ें : लड़कियों में समझदार होने से पहले ही शुरू हो रहे पीरियड्स, जानिए ये 5 चौंकाने वाले कारण

देश के आजाद होने के बाद नाटक के एक दृश्य में जैसे ही नाथुराम गोडसे का किरदार अपना परिचय देते हुए मंच पर कदम रखता है, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।