जयपुर। करणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह रूबी कुन्नर को निर्वाचित किया गया हैं। सोमवार को हुई वोटों की गिनती में मतदाताओं की ओर से रोचक जनादेश का परिणाम देखने को मिला। कुन्नर ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा प्रत्याशी और राज्य में राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार 283 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं इस चुनाव में एक प्रत्याशी चर्चा में रहा। वो 78 साल के तीतर सिंह। दरअसल, तीतर सिंह लोकसभा से लेकर सरंपच तक के चुनाव में 31 हार के बावजूद वो 32वीं बार करणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा। लेकिन तीतर सिंह इस बार भी हार का मुंह देखना पड़ा।