जयपुर. Kargil War Vijay Diwas: भारत के खिलाफ करगिल जैसी हिमाकत अब कोई दुश्मन नहीं कर सकता। 1999 में करगिल युद्ध के बाद भारत ने एलओसी पर सैन्य ताकत कई गुना बढ़ा ली है। सीमा पर मजबूत तैयारी कर भारत ने पाकिस्तान ही नहीं, कई देशों को कड़ा संदेश दिया है। करगिल की 80 से 90 डिग्री तक पहाड़ियों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया था, वह इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। अब एलओसी से लेकर एलएसी तक हालात बदल गए हैं। संसाधनों में बदलाव आया है। अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेना के जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। आज करगिल विजय दिवस पर हम आपको बताते हैं कि इस युद्ध के बाद कैसे सेना बदल गई और रक्षा मंत्रालय ने कौन-सी खामियों को दूर किया।