4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्तिक माह शुरू, गोविंददेवजी मंगला झांकी में सवा घंटा देंगे दर्शन

कार्तिक स्नान का संकल्प लेनी वाली महिलाओं व युवतियों ने आज पहले दिन महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तारों की छांव में स्नान कर मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 17 Oct 2024, 8:27 PM IST


जयपुर. हिंदू पचांग का आठवां महीना पवित्र कार्तिक मास की शुरुआत आज हर्षण योग व रेवती नक्षत्र में हुई। इसके साथ ही एक माह तक स्नान के साथ दान-पुण्य का दौर शुरू हो गया है। कार्तिक स्नान का संकल्प लेनी वाली महिलाओं व युवतियों ने आज पहले दिन महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तारों की छांव में स्नान कर मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद दीपदान कर तुलसी के पौधे की परिक्रमा की। व्रतधारी महिलाओं ने तुलसी थाने के पास बैठकर कार्तिक महात्म्य की कथा सुनी। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला।

जयपुर के आराध्य गोविन्ददेवजी मंदिर में मंगला आरती में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं की काफी भीड़ रही। मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल रहा। इसके साथ ही मंदिर श्रीगोपीनाथजी, मंदिर राधादामोदर मंदिर, लक्ष्मीनारायणबाईजी का मंदिर, गोनेर रोड स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण सहित कई मंदिरों में भक्तिमय माहौल नजर आया। अब पूरे एक माह तक मंदिरों व गलता तीर्थ में स्नान के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। शहर के अराध्यगोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी में श्रद्धालु उमड़ें। महिलाओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर दीपदान किया। वहीं इस माह करवा चौथ, पंच पर्वा दिवाली, देवउठनी एकादशी सहित कई व्रत-त्योहार आएंगे। कार्तिक माह का समापन देव दिवाली यानी 15 नवम्बर को होगा।

दीपमालाओं से जगमग होगा मंदिर

कार्तिक माह में गोविंददेवजी के मंगला झांकी के दर्शन 15 मिनट के बजाय अब सवा घंटे तक होंगे। श्रद्धालु देवदर्शन के साथ दीपदान भी करेंगे। यह क्रम पूरे कार्तिक माह चलेगा। वहीं चौड़ा रास्ता स्थित मंदिर श्री राधा दामोदरजी में मंगला से शयन तक भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। यहां कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं अलसुबह से शाम तक दीपदान करेंगी। मंदिर पूरे कार्तिक माह दीपमालाओं से जगमग होगा। पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार कार्तिक में कुआं या नदी पर स्नान करने से गंगा स्नान के समान पुण्य मिलता है। राजस्थान में कार्तिक स्नान के लिए तीर्थराज पुष्कर और गलता को सर्व श्रेष्ठ स्थान माना गया है।

गोविंददेवजी मंदिर में कार्तिक में झांकियों का समय

झांकी समय

मंगला- सुबह 4.15 से 5.30 बजे तक

धूप- सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक

शृंगार- सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक

राजभोग- सुबह 10.45 से 11.15 बजे तक

ग्वाल - शाम 5 से 5.15 बजे तक

संध्या- शाम 5.45 से 6.45 बजे तक

शयन- रात 8 से 8.15 बजे तक