
हर्षित जैन
Karwa Chauth 2023: सुहाग की दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व बुधवार को विभिन्न योग संयोगों में मनाया जाएगा। इस बीच राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पत्नियों से पत्रिका ने खास बातचीत की। उन्होंने इस पर्व से जुड़े कई अनकहे किस्से साझा किए। यह भी बताया कि क्षेत्र के दौरों और जनता की सेवा में व्यस्तता के बावजूद पति करवा चौथ पर शाम को समय पर घर पहुंचना और उपहार देना नहीं भूलते।
नई पीढ़ियों को भी बना रही संस्कारवान
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ की पत्नी अलका ने बताया कि उनकी शादी को 50 साल हो गए। सगाई के बाद से ही करवा चौथ का व्रत करने लगी थी। उनके मुताबिक करवा चौथ पर पति सराफ समय पर घर आ जाते हैं। अपने हाथ से प्रसाद खिलाकर व्रत पारायण करा साथ भोजन करते हैं। साड़ी, ज्वैलरी सहित अन्य तोहफे हर बार नए होते हैं। पच्चीस साल से बहुओं के साथ करवा चौथ की कथा सुन रही हूं। पोते-पोतियों में संस्कारों को बढ़ावा दे रही हूं।
यह भी पढ़ें : Sachin Pilot Sara Divorce: सचिन पायलट और सारा का तलाक, जानिए क्या रही वजह
खास है मेरे लिए वो ज्वैलरी सेट
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास की पत्नी नीरज कंवर ने बताया कि वह बीते 23 साल से व्रत रख रही हैं। दिनभर जनसंपर्क के कारण पति व्यस्त रहते हैं। करवा चौथ के दिन घर जल्दी पहुंच जाते हैं। शाम को चांद को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत खुलवाते हैं। कई बार उन्होंने भी साथ व्रत रखा। करवा चौथ पर दिया ज्वैलरी सेट मेरे लिए खास है। इस बार भी आसपास की महिलाओं के साथ कथा सुनेंगे। एक उत्सव के तौर पर पर्व मनाएंगे।
संयुक्त परिवार में पर्व मनाने की खुशी अलग
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना शर्मा ने बताया कि 28 साल से व्रत रख रही हूं। विधानसभा चुनाव देखते हुए सुबह प्रचार करूंगी। दोपहर बाद पैदल नहीं चलूंगी। शाम को महिलाओं के साथ पर्व मनाऊंगी। पहले संयुक्त परिवार में पर्व मनाने का उत्साह अलग होता था। आजकल एकल परिवार होने के कारण महिलाएं होटल और अन्य जगहों पर पर्व उत्सव के रूप में मना रही हैं। हर करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की एक और सूची जारी, यहां देखें प्रत्याशियों के नाम
जनता के बीच मना रहे करवा चौथ
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज की पत्नी कल्पना ने बताया कि हर बात करवा चौथ का पर्व जनता के बीच मना रही हूं। वहीं व्रत खोलती हूं। बीते विधानसभा चुनाव में पति दिल्ली थे, जयपुर नहीं आ सके। मैं खुद दिल्ली पहुंची। कई ग्रीटिंग कार्ड आज भी संभाल कर रखे हुए हैं। उन्हें देखकर पुरानी यादें फिर ताजा हो जाती है। 18 साल से व्रत रख रही हूं। कई बार दोनों ने भी साथ व्रत रखा।
Published on:
01 Nov 2023 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
