6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किचन में ब्लैक कलर से कैबिनेट सजाएं

पुराने समय में जब किचन की साज-सज्जा की बात होती थी तो सफेद रंग को ज्यादा महत्त्व दिया जाता था क्योंकि यह सफाई को दर्शाता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Jan 05, 2020

पुराने समय में जब किचन की साज-सज्जा की बात होती थी तो सफेद रंग को ज्यादा महत्त्व दिया जाता था क्योंकि यह सफाई को दर्शाता है। यह छोटे से किचन को भी खुला और हवादार बनाने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अब किचन का इंटीरियर भी बदल रहा है और इसमें नए-नए कलर्स जुड़ते जा रहे हैं। नए रंगों में जो कलर चलन में है, वह है ब्लैक। जी हां, सुनने में भले ही आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन इन दिनों किचन के इंटीरियर में इसी रंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
ब्लैक ऑन द बॉटम: जब बात किचन कैबिनेट की आती है या मॉड्यूलर किचन में कैबिनेट के कलर को चुनना होता है तो ज्यादातर लोग विदेशों में ब्लैक रंग को चुनते हैं और ऊपर के हिस्से को व्हाइट रंग में पेयर करते हैं। इससे किचन का लुक अलग ही नजर आता है। किचन को क्लासी लुक देने के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा है।
ऑल ब्लैक एवरीवेयर: किचन के नए ट्रेंड में पूरी किचन के कलर को ब्लैक में करके आप फर्श पर व्हाइट मार्बल और दीवारों पर भी व्हाइट पेंट का कॉम्बिनेशन कर सकते हैं। लेकिन इस कलर के साथ आपको किचन में लाइट की पूरी व्यवस्था रखनी होगी क्योंकि दिन के समय में भी ऐसे कलर में अंधेरा लग सकता है।
हाई ग्लॉस ब्लैक: ग्लॉसी ब्लैक कैबिनेट के साथ भी आप अपने किचन को बदल सकते हैं। बॉटम के कैबिनेट में आप हाई ग्लॉस ब्लैक कलर का इस्तेमाल करके किचन में व्हाइट कलर्स की टाइल्स को लगवा सकते हैं और किचन की दीवारों पर ब्राइट कलर का कोई भी पेंट करवा सकते हैं।
ऑलिव ब्लैक: डार्क ब्लैक अगर आपकी चॉइस नहीं है तो आप ऑलिव ब्लैक को ट्राई कर सकते हैं। इस कलर को चुनते समय आप इसके साथ ग्रे को भी पेयर कर सकते हैं।