
मंदिर प्रशासन ने इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

जयपुर के गोपीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मंगला आरती में भक्तों का तांता लगा रहा। जैसे ही मंदिर के पट खुले, भक्तों की भारी भीड़ ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी के दर्शन किए।

यहां सुबह से ही जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों का उत्साह देखने लायक बना हुआ है।


जयपुर के प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी का यह दृश्य देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।