3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश, प्रतिदिन 30 हजार बोरी की आवक

राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश हो गया है। हालांकि, गेहूं का फिलहाल प्रेशर कमजोर बना हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 17 Mar 2023, 9:14 AM IST

राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश, प्रतिदिन 30 हजार बोरी की आवक

राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश, प्रतिदिन 30 हजार बोरी की आवक

राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश हो गया है। हालांकि, गेहूं का फिलहाल प्रेशर कमजोर बना हुआ है। चाकसू मंडी में 12 हजार बोरी नए जौ की आवक हो रही हैं। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और निम्बाहेड़ा में भी प्रतिदिन तीन हजार बोरी नया जौ आ रहा है। नए जौ में नमी बताई जा रही है, जिससे जौ का लूज में 2100 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार हो रहा है। जयपुर मंडी में लूज जौ के भाव 2000 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे है। मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे जौ की आवक बढ़ेगी, इसकी कीमतों में और गिरावट के आसार बनेंगे। इस साल जौ की पैदावार पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना हुई है। हालांकि, जौ की बिजाई तो दुगुनी हुई थी, मगर प्रतिकूल मौसम के चलते उत्पादन करीब डेढ़ गुना ही हुआ है। मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में भी इस बार जौ की फसल बेहतर बताई जा रही है। यूं तो राजस्थान में जौ की खपत पशु आहार में काफी होती है, लेकिन जैसे-जैसे इसके गुणों के बारे में पता चलता जा रहा है, तब से इसकी मांग बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : सरसों की रिकॉर्ड पैदावार, किसानों को नहीं मिल रही कीमत, एमएसपी से नीचे चले गए दाम

जौ का आटा

जौ का आटा भी शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। यह पेट की समस्याएं भी दूर करता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से मसल्स मजबूत होती हैं। एनर्जी लेवल भी ठीक रहता है।