18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
राजस्थान की कानून व्यवस्था तार—तार— सतीश पूनिया
Play video

राजस्थान की कानून व्यवस्था तार—तार— सतीश पूनिया

चार सालों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है-सतीश पूनिया

Google source verification

जयपुर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि राजसमंद में देवगढ के हीरा गांव में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना बहुत ही निंदनीय है। इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पुजारी को जिंदा जलाना सरकार पर सवाल खडा करता है। राजस्थान में ना तो कोई सडक पर सुरक्षित है, ना घर पर, ना मंदिर और ना ही अस्पताल—स्कूल में कोई सुरक्षित है। राजस्थान की असुरक्षा यहां तक पहुंच गई है, जहां मंदिर में देवता की पूजा करने वाले पुजारी को जिंदा जला दिया गया। ये सीधे—सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल खडा करता है। इस समय वे भारत जोडने की बात करते हैं, लेकिन कुर्सी को बचाए रखने के लिए सारी बातों को ताक पर रख देते हैं। चार सालों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।