scriptलिंकन फार्मा को 69.36 करोड़ का शुद्ध लाभ | Lincoln Pharma net profit of 69.36 crores | Patrika News

लिंकन फार्मा को 69.36 करोड़ का शुद्ध लाभ

locationजयपुरPublished: May 20, 2022 01:14:10 am

Submitted by:

Jagmohan Sharma

1.50 लाभांश की सिफारिश

jaipur

लिंकन फार्मा को 69.36 करोड़ का शुद्ध लाभ

अहमदाबाद. अग्रणी हेल्थकेयर कंपनीओं में से एक लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष के लिए सबसे बहेतरीन परिणामों की घोषणा की है। कंपनीने मार्च, 2022 को समाप्त होते वित्त वर्ष के लिए सर्वाधिक राजस्व, एबिटा और शुद्ध लाभ दर्ज करने की सूचना दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 15 फीसदी यानि की रु. 10 प्रति शेयर की फेस वेल्यू के हर शेयर पर रु. 1.50 लाभांश की सिफारिश की है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए रु. 69.36 करोड का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में रू. 62.25 करोड के शुद्ध लाभ से 11.42 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022 के लिए कुल राजस्व रु. 472.08 करोड़ था, जो पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि में रु. 422.91 करोड़ के राजस्व से 11.63 फीसदी ज्यादा था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में रु. 105.47 करोड की एबिटा दर्ज की जो वित्त वर्ष 2021 में रु. 92.78 करोड की एबिटा से 13.67 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022 के लिए इपीएस प्रति शेयर रु. 34.63 रही।
कंपनी के परिणाम और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक महेन्द्र पटेल ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए वार्षिक आधार पर उच्चतम राजस्व, एबिटा और शुद्ध लाभ के साथ उत्कृष्ट संख्या की सूचना दी है। एक मजबूत प्रदर्शन के साथ, कंपनी ने रु. 1.50 प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। सेफलोस्पोरिन उत्पादों के लिए कंपनी की विस्तार योजना और यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में भी अच्छी प्रगति हो रही है। कंपनी राजस्व, मार्जिन और लाभप्रदता में स्वस्थ वृद्धि को बनाए रखते हुए मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन देने के लिए ताकत बढ़ा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो