16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाही पर चाकू से बोला धावा, गंभीर घायल हुआ जवान, देखिए विडियो
Play video

जयपुर में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाही पर चाकू से बोला धावा, गंभीर घायल हुआ जवान, देखिए विडियो

— अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे 2 तस्कर, पीसीआर चालक ने एक तस्कर को पकड़ा
Google source verification

जयपुर

image

Pawan kumar

Oct 27, 2018

जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने बरौनी से चोरी कर नीमकाथाना ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा तो तस्करों ने पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने 53 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूरे मामले में क्या कहते हैं जयपुर के हरमाड़ा थाने के एसएचओ…सुनिए।

 

राजधानी में देर रात हरमाडा पुलिस की लोहा मंडी पर नाकाबंदी के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस के कास्टेबल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया औेर पुलिस की पीसीआर वैन को टक्कर मार दी….देर रात हरमाडा थाना पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की गई थी वही 2 बजे के करीब बेनाड की ओर से आ रहे स्कार्पियों और बोलरो को जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वही जैसे स्कार्पियों का चालक नीचे उतरा तो बोलरो चालक ने पुलिस की पीसीआर वैन को टक्कर मार दी और स्कार्पियों के चालक ने पुलिस कास्टेबल राकेश को चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया जहां उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं स्कार्पियों चालक भी चोटिल हो गया जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन चोट लगने के चलते उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है हरमाडा थाना थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि दोनों ही गाडियों को नाकाबंदी के दौरान रूकवाया गया था लेकिन स्कार्पियों के चालक जैसे ही नीचे उतरा तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया और बोलरो चालक पुलिस की गाडी को चक्कर मार कर फरार हो गया जिसे बाद मेें नाकाबंदी के दौरान चौमूं पुलिस ने पकड लिया वहीं पकडी गई स्कार्पियों में 48 कार्टन देशी शराब और अंग्रेजी शराब के 13 कार्टन मिले है जिसे जप्त कर लिया गया है गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले शराब तस्करी की जा रही है जिसको देखते हुए पुलिस भी सर्तक हो गई है

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़