1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पार्किंग ने लोगो के लिए खड़ी की मुसीबत

दिल्ली व आगरा रोड पर रोज लगता जाम, वाहनों को निकलने में होती परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 16 Apr 2018, 4:40 PM IST

jaipur news

जयपुर . दिल्ली और आगरा रोड जाने के लिए जिस चौराहे का उपयोग किया जाता है वह इन दिनों जाम से जूझ रहा है। बात हो रही है ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे की। निजी वाहन चालकों की मनमर्जी के चलते सड़क पर अवैध पार्किंग हो रही है। इसी का नतीजा है कि जयपुर आने वाले वाहन चालकों शहर में घुसने से पहले जाम से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि व्यस्त टीपी नगर चौराहे पर हर पांच मिनट में जाम देखा जा सकता है। चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन वे जाम को नजरअंदाज कर देते हैं। इसका खमियाजा वाहन चालकों और जनता को भुगतना पड़ रहा है। वाहनों का दबाव होने के कारण 30 मिनट तक जाम लगा रहता है। मजबूरन लोगों को ही यहां जाम खुलवाना पड़ रहा है।

इसीलिए आ रही समस्या

टनल बनने के कारण घाट की गूणी रास्ते का उपयोग सिर्फ दुपहिया वाहन चालकों के लिए हो रहा है। ऐसे में अब घाट की गुणी के रास्ते में सैंकड़ों निजी वाहन खड़े रहते हैं। रही सही कसर थड़ी -ठेले वालों ने पूरी कर दी। वे सड़क पर अतिक्रमण कर बैठ गए हैं। ऐसे में चौराहे पर अस्थाई रूप से बस स्टैंड बन गया है। ऐसे में आगरा रोड के वाहन चौराहे होकर टनल की ओर से निकलते हैं। चौराहे पर सवारियां खड़ी रहती है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

फैक्ट फाइल

05 मिनट के अंतराल में लग जाता जाम
30 मिनट तक लोग होते परेशान
100 मीटर पर ही है थाना

थाना, फिर भी हौंसले बुलंद

चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना है। इसके बाद भी निजी वाहन चालकों को कोई खौफ नहीं है। उन्होंने सड़क पर लगा नो पार्किंग का बोर्ड भी हटा दिया। अब सैंकड़ों वाहन वहां खड़े रहते हैं। पुलिस की ओर से वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इधर कभी-कभार जाम के कारण वाहनों की कतार थाने तक पहुंच जाती है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।


ये होती समस्याएं

- अवैध पार्किंग से सड़क सिकुड़ गई
- वाहन चालकों के जमावड़े से महिलाएं असुरक्षित
- अंडरपास का सौन्दर्य बिगड़ रहा है।
घाट की गुणी जाने का रास्ता बंद

ट्रांसपोर्ट नगर थाना,थानाधिकारी नरेश कुमार, ने इस बारे में कहा की मेरी जानकारी में मामला नहीं है। मैं अभी छुट्टी पर चल रहा हूं। आकर दिखवाता हूं।

जनता कॉलोनी निवासी भवित जैन ने कहा की हर दिन यहां जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी सुधरनी चाहिए।

जवाहर नगर निवासी सोमनाथ का कहना है की नो पार्किंग में वाहन खड़े होते हैं, जिससे रोज अन्य लोगों को दिक्कत होती है।