31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोशी की तमन्ना है फिर से लड़े चुनाव, पार्टी दे दें मौका एक बार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Mar 2019, 10:14 PM IST

mahesh joshi

जोशी की तमन्ना है फिर से लड़े चुनाव, पार्टी दे दें मौका एक बार

जयपुर. प्रदेश की सत्ता में भागीदारी मिलने के बाद कांग्रेस में कुछ मंत्री-विधायकों के चुनाव लडऩे से इनकार की आ रही खबरों के बाद अब मुख्य सचेतक महेश जोशी जयपुर से उतरने को तैयार हैं। उन्होंने साफ किया है कि पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह जयपुर शहर से चुनाव लडऩे को तैयार हैं।

कांग्रेस को प्रदेश में कई लोकसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार तलाशने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि कुछ बड़े नेता चुनाव लडऩे को तैयार नहीं हैं। राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार को 'जीतने के डर से लोकसभा चुनाव लडऩे से बच रहे कांग्रेस के बड़े नेता' शीर्षक से प्रकाशित खबर में यह खुलासा किया था। जवाब में जोशी ने कहा, मैं तैयार हूं।

उन्होंने कहा, अब तक टिकट इसलिए नहीं मांग रहा था क्योंकि मुझे हाल ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। लोगों को ऐसा न लगे कि सारे चुनाव मैं ही लडऩा चाहता हूं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया तो भाजपा उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस को जीत दिलाऊंगा। उल्लेखनीय है कि जोशी लोकसभा चुनाव-2009 में जयपुर शहर से जीत चुके हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें जयपुर शहर से उतारना चाहती है।