31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में टूटा रिकॉर्ड, पहले चरण में ही पिछली बार से ज्यादा पड़ गए फर्जी वोट

सख्ती के बाद भी पहले चरण में डाले गए पिछली बार से ज्यादा फर्जी वोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 May 2019, 7:07 PM IST

voting

लोकसभा चुनाव में टूटा रिकॉर्ड, पहले चरण में ही पिछली बार से ज्यादा पड़ गए फर्जी वोट

विजय शर्मा / जयपुर। निर्वाचन विभाग ( Election department ) की कड़ी सख्ती के बाद भी फर्जी मतदान ( fake voting ) का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में पिछले 2014 के मुकाबले अधिक फर्जी मतदान हुआ है। पिछली चुनाव में जहां 33 जिलों में 539 टेंंडर वोट डाले गए, वहीं इस बार पहले चरण में 13 लोकसभा सीटों पर ही फर्जी मतदान की संख्या 549 रही।

2009 की बात करें तो उस समय 715 टेंडर वोट डाले गए थे। मतदान अधिकारी को भी फर्जी मतदान का पता तब चला, जब वाास्तविक मतदाता आवश्यक दस्तावेज व फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर मतदान के लिए पहुंचा। ऐसे में मौजूद सूची में मतदाता के नाम के आगे मतदान किया हुआ का चिह्न अंकित था। इस दौरान जब मतदान अधिकारी की ओर से मतदाताओं को बताया गया कि उनका मतदान तो हो चुका है तो कुछ मतदाता वापस लौट गए तो, कुछ मतदाता मतदान के लिए अड़ गए। ऐसे में उन्हें टेंडर वोट डलवाया गया।

अब 6 मई को शेष बची 12 लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर चुनाव ट्रेनिंग में ऐसे ही मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को खासतौर से जानकारी दी जा रही है, साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स पोलिंग पार्टियों को टेंडर वोट की जानकारी प्रशिक्षण में ट्रेनिंग दे रहे हैं। मतदाता गलती या इरादतन दूसरे का वोट डाल देता है तो वास्तविक मतदाता को वोट डालने का मौका मिलेगा।

यहां है 2019 पहले चरण की फर्जी मतदान की स्थिति
जोधपुर 76, चित्तौडगढ़़ 68, भीलवाड़ा 73, कोटा 44, पाली 32, अजमेर 56

2014 में सर्वाधित फर्जी मतदान वाले जिले

गंगानगर 57, बारां 40, अजमेर 36, उदयपुर 38, चुरू 37, जयपुर 32, भीलवाड़ा 55, जोधपुर 32

2009 में सर्वाधित फर्जी मतदान वाले जिले
अजमेर 33, भीलवाड़ा 32, चुरू 62, दौसा 54, श्रीगंगानगर 74, हनुमानगढ़ 129, जोधपुर 50