31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान के दर पर बोहरा, आधे दिन में किए आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन, देखें तस्वीरें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Mar 2019, 4:15 PM IST

motidoongri ganesh g

भगवान के दर पर बोहरा, आधे दिन में किए आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन, देखें तस्वीरें

जयपुर। जयपुर शहर से भाजपा के उम्मीदवार रामचरण बोहरा ने टिकिट मिलने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान सुबह 6 बजे घर से निकल गए। उन्होंने अपने जेएनमार्ग, एसएल मार्ग स्थित निवास से खोल के हनुमानजी तक की पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने शहर के आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन किए। बोहरा के साथ भाजपा के काफी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पदयात्रा का कई स्थानों पर व्यापार मंडलों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।

बोहरा ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित के लिए काम किया है और आगे भी वह पूरी कोशिश करेंगे जनसमस्याओं को दूर करने की। बोहरा ने जनता से अपील की, कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को वोट दें और देश को मजबूत सरकार दें। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर जयपुर के निरन्तर विकास व देश मे पुनः शक्तिशाली नेतृत्व वाली मोदी सरकार बनने की कामना कर आशीर्वाद लिया ।

इस दौरान बोहरा मोतीडूंगरी स्थित दादाबाड़ी जैन मंदिर पहुंचे।

पदयात्रा जब मोतीडूंगरी रोड पर पहुंची। तो स्थानीय लोगों ने बोहरा का स्वागत किया गया। यहां बोहरा ने कहा कि आप सबका यह स्नेह व समर्थन देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनाने जा रही है।

यात्रा के दौरान बोहरा ने सांगानेरी गेट स्थित हनुमान जी के मंदिर में दर्शन कर गत पांच वर्षों से देश की जो विकास यात्रा प्रारम्भ हुई है उससे पुनः 2019 में आगे बढ़ाने की मनोकामना के साथ आशीर्वाद लिया।

बड़ी चौपड़ पर पदयात्रा का स्थानीय व्यापारियों व आमजन द्वारा स्वागत किया।

यात्रा के दौरान चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर के भी बोहरा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्शन किए और जनसंपर्क किया।

शहीद दिवस के अवसर पर सुभाष चौक स्थित भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला पहना कर उन्हें याद करते हुए पुनः यात्रा प्रारंभ की।

पदयात्रा के दौरान बोहरा ने गंगापोल गणेशजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विभिन्न मार्गों से होती हुई पदयात्रा दोपहर में खोल के हनुमानजी मंदिर पहुंची। बोहरा ने यहां दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।