31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुर्सियां बदली, समय बदला, सात साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे ज्योति-जगरूप

गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगी ज्योति खंडेलवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 10 Apr 2019, 6:05 PM IST

jyoti and jagroop

कुर्सियां बदली, समय बदला, सात साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे ज्योति-जगरूप

विजय शर्मा / जयपुर। सात साल पहले वर्ष 2012 में ज्योति खंडेलवाल ( jyoti khandelwal ) जयपुर की महापौर थी और जगरूप सिंह यादव ( Jagroop Singh Yadav ) उस समय नगर निगम आयुक्त के पद पर आसीन थे। यादव और खंडेलवाल के इस कार्यकाल में दोनों के बीच काफी खींचतान रही थी। इसके चलते यादव का कार्यकाल मात्र तीन महीने का ही रहा था। यादव 1 अक्टूबर 2012 से 31 दिसंबर 12 तक नगर निगम आयुक्त के पद ही रह पाए थे। अब गुरुवार को ज्योति खंडेलवाल जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगी। खंडेलवाल जयपुर कलक्टर जगरूप सिंह यादव के सामने पर्चा दाखिल करेंगी। ज्योति गुरूवार को सुबह 11 बजे अजमेर रोड स्थित एक सभा में भाग लेंगी, जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।


यह था विवाद
26 अक्टूबर, 2012 को कांग्रेस पार्षदों के एक गुट व तत्कालीन सीईओ यादव के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में सीईओ को हटाने की मांग पर कांग्रेस के कुछ पार्षद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने इस्तीफे सौंप आए। इन पार्षदों का सीईओ से झगड़ा इतना बढ़ा कि वे दो महीने से ज्यादा समय तक निगम मुख्यालय नहीं आए। इसके चलते यादव को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

तीन साल में बदले थे सात सीईओ
सीईओ के पद पर जगरूप सिंह यादव का कार्यकाल मात्र तीन महीने रहा। वे उस समय के बोर्ड के सातवें सीईओ थे। उनसे पहले तीन साल में सात सीईओ बदले जा चुके थे। जिनमें छह में से तीन को मेयर से टकराव के कारण जाना पड़ा, जबकि इस बार विवाद सीईओ व कांग्रेसी पार्षदों के बीच रहा, लेकिन पार्षदों के पीछे दिग्गजों की राजनीति को ज्यादा अहम माना जा रहा है।

सातवें सीईओ थे यादव
1. ललित मेहरा : 15 जून, 09-15 अप्रैल, 10 (10 माह)
2. आरपी जैन : 19 अप्रैल, 10 - 04 सितंम्बर 10 (साढ़े 4 माह)
3. लालचंद असवाल : 4 सितंबर, 10 - 20 अक्टूबर, 10 (45 दिन)
4. एमपी स्वामी : 21 अक्टूबर, 10 - 04 मार्च, 11 (साढ़े 5 माह)
5. राजेश यादव : 4 मार्च, 11 - 11 अगस्त, 11 (5 माह)
6. एमपी मीणा : 13 अगस्त, 11 - 05 दिसंबर, 11 (कार्यवाहक)
7. लोकनाथ सोनी : 06 दिसंम्बर, 11 - 27 सितंबर, 12 (साढ़े 9 माह)