31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव आयोग की इस पहल का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया पारदर्शिता लाने वाला कदम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Mar 2019, 7:29 PM IST

congress

चुनाव आयोग की इस पहल का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया पारदर्शिता लाने वाला कदम

जयपुर। कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों से विदेशी संपत्ति का ब्यौरा समेत अन्य जानकारियां मांगने का स्वागत किया है। इससे चुनाव में पारदर्शिता लाने वाला कदम बताया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विजय गर्ग ने बताया कि चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन को लेकर शनिवार को प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें आयोग द्वारा फॉर्म 26 (शपथपत्र) में दी जाने वाली जानकारी के सम्बन्ध में चर्चा की और इसका स्वागत किया। इसके तहत उम्मीदवारों को अब अधिक सूचना देनी होगी।

नए फॉर्म 26 के अनुसार इस बार उम्मीदवारो को विदेश में स्थित अपनी एवं अपने परिवार की सम्पूर्ण सम्पतियों की जानकारी देनी होगी। इस जानकारी में सम्पूर्ण लेनदारियों एवं देनदारियां, चल एवं अचल सम्पतियों, विदेश में स्थित इन्वेस्टमेंट (विदेशी बैंक या अन्य किसी संस्था के पास) समेत अन्य जानकारियां शामिल है। इसके अलावा उम्मीदवार को हिन्दू अविभाजित परिवार का कर्ता या सदस्य (हिस्सेदार) है तो उसकी भी आय और सम्पतियों से सम्बन्धित सभी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।

वहीं उम्मीदवार और उसके परिवार की पिछले 5 वित्तीय वर्षों में जो आय, आयकर विवरणी में दिखाई गई है, उसकी भी समस्त जानकारी इस फॉर्म में देना अनिवार्य कर दिया है। बैठक में सीए नटवर सारडा, नितिन व्यास, प्रशांत अग्रवाल, गौतम शर्मा, अमित गुप्ता, अनिल यादव, लोकेश कासठ और आशीष शर्मा ने विचार रखे।