30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में बकरी चरा रही थी अकेली किशोरी, दो युवकों ने कर दिया गंदा काम

Gang rape in Ajmer : अजमेर के एक थाना क्षेत्र में खेत पर बकरियां चराने गई किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
girl.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gang rape in Ajmer : अजमेर के एक थाना क्षेत्र में खेत पर बकरियां चराने गई किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए गांव निवासी दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान पुलिस को दोनों युवकों को सरगर्मी से तलाश कर रही है।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री करीब 7-8 दिन पूर्व बकरियां चराने खेत में गई थी। इस दौरान लगभग 3 बजे के करीब गांव के दो युवकों ने उसकी पुत्री को अकेले पाकर बलात्कार किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपित वारदात के बारे में किसी को बताने पर धमकाते हुए भाग गए।

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामला 376 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही चिंहित कर हिरासत में लिया जाएगा। दोनों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।