25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / गहलोत- माकन के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर देर रात तक लंबी मंत्रणा

गहलोत- माकन के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर देर रात तक लंबी मंत्रणा

राजनीतिक और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी हुई चर्चा, आज गहलोत-पायलट गुट के विधायकों से अलग-अलग मिलेंगे अजय माकन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 7 Jul 2021, 7:30 AM IST

ajay makan

ajay makan

जयपुर। कांग्रेस के दो खेमों में जारी बयानबाजी के बीच दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मंगलवार देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर लंबी मंत्रणा हुई ।बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कांग्रेस आलाकमान की ओर से तैयार किए गए फार्मूले पर भी मुख्यमंत्री गहलोत से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारी तरुण कुमार मौजूद रहे।


सूत्रों की माने तो 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार राजनीतिक नियुक्तियों और जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी लंबी चर्चा हुई है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खुल सकता है।

आज गहलोत-पायलट गुट के विधायकों से मिलेंगे माकन
वहीं दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज सुबह 10 बजे एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में अशोक गहलोत गुट के विधायकों के साथ ही सचिन पायलट गुट के विधायकों से भी अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि पायलट कैंप के विधायकों ने इसके लिए अजय माकन से समय भी मांगा हुआ है। इसके अलावा बसपा से कांग्रेस में आए छह विधायकों और निर्दलीय विधायक भी प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करके प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर सकते हैं।

आज दोपहर दिल्ली लौटेंगे
प्रदेश प्रभारी अजय माकन दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों और आउटरीच कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली थी।