10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां सड़क पर छात्र को रौंदा, वहां अब भी लो-फ्लोर बेकाबू

तीन दिन पहले कोचिंग छात्र अनिल गोदारा को सांगानेर में कुचलने वाली लो फ्लोर के तांडव में कमी नहीं आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 8 Jun 2018, 1:46 PM IST

Jaipur News

जहां सड़क पर छात्र को रौंदा, वहां अब भी लो-फ्लोर बेकाबू

जयपुर. तीन दिन पहले कोचिंग छात्र अनिल गोदारा को सांगानेर में कुचलने वाली लो फ्लोर के तांडव में कमी नहीं आई। सांगानेर में 3 दिन बाद भी मौत की जगह हो या अन्य स्थान, ये बेकाबू हो लोगों की जान लेने पर तुली हुई हैं। चालकों की मनमानी से आए दिन सवारियों के साथ हादसे हो रहे हैं। पत्रिका ने अनिल की मौत के बाद गुरुवार को सांगानेर डिपो से निकली लो फ्लोर में बैठकर जानी हकीकत-

बलि लेने के बाद भी डर नहीं रहीं लो फ्लोर बसें, जहां पहिए के नीचे आकर छात्र ने दम तोड़ा, वहां भी रफ्तार वही की वही, बिना स्टोपेज बस रोक रहे चालक

400 बसें हैं जेसीटीएसएल के बेड़े में
1.5 लाख के करीब यात्री लो फ्लोर बसों से करते हैं प्रतिदिन सफर
08 साल या 6 लाख किमी चलने पर कंडम घोषित करने का प्रावधान
100 बस 8 साल पूरे कर चुकी हैं, यानी कंडम हो चुकी हैं

पत्रिका टीम बस में, पता चली हादसों की वजह

कुंभा मार्ग चार बार बिना स्टोपेज ब्रेक

सांगानेर डिपो से दोपहर 12 बजे बस रवाना हुई। चालक ने कुंभा मार्ग होते हुए पिंजरापोल गोशाला तक सवारी उठाने के लिए चार बार बिना स्टॉपेज के अचानक ब्रेक लगाए। इससे सवारियां डर गईं। वहीं आगे की बसों को भी ओवरटेक करते हुए निकल गई।

बी टू बाइपास बीच सड़क से उठाई सवारी

लो फ्लोर चालक ने बी टू बाइपास से पहले सवारियां उठाने के लिए कई बार गलत तरीके से ओवरटेक करते हुए बीच सड़क पर ही सवारियां बैठाईं। इससे हल्के जाम की स्थिति भी बनी। सवारियां बैठाने के फेर में कई बार इसकी गति अनियंत्रित भी रही।

इधर जिम्मेदारों के वही रटे-रटाए जवाब

राजबहादुर सिंह, चीफ मैनेजर, जेसीटीएसएल ने कहा कि हादसे होने पर संबंधित चालक के खिलाफ जांच होती है। चार्जशीट होने के बाद उस पर कार्रवाई की जाती है। उन्हें पदमुक्त तक किया जाता है। सही तरीके से बसों के चलाने को लेकर चालकों की निगरानी के लिए टीम गठित करेंगे।

चेतन राजौरिया, छात्र सोडाला ने कहा कि मैं रोजाना इसी बस से सफर करता हूं। ये रोजाना एेसे ही ओवरटेक करती है। चालक से सवारियां रोज ही इसकी शिकायत करती हैं।

मदन लाल मीणा, छात्र गायत्री नगर ने कहा कि बस से सफर मजबूरी है। कई बार स्टॉपेज पर रुकती नहीं है। आवाज लगाने के बावजूद धीरे-धीरे चलती रहती है। ऐसी स्थिति में कई बार उतरना पड़ता है।