15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लो-फ्लोर के पहियों तले कुचलीं परिवार की खुशियां, शादी की तैयारियां बदली मातम में

सांगानेर में हुआ हादसा
2 min read
Google source verification
jaipur

लो-फ्लोर के पहियों तले कुचलीं परिवार की खुशियां, शादी की तैयारियां बदली मातम में

जयपुर . शहर में यमदूत बनकर दौड़ रहीं लो-फ्लोर बस ने मंगलवार को फिर एक युवक की जान ले ली। सांगानेर क्षेत्र में बस से उतरते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और लो-फ्लोर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड कर फरार हो गया।

यह भी पढें : मिला शातिर हसीना का सुराग, जानिए इसके कारनामे, हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग से लेकर फरारी में शादी तक


रेनवाल मांजी की गोदारों की ढाणी निवासी 18 वर्षीय उक्त युवक अनिल गोदारा राजस्थान पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह प्रतिदिन कोचिंग के लिए सांगानेर आता था। रेनवाल मांजी पहाडिया मोड़ से मंगलवार सुबह वह सांगानेर आने के लिए लो-फ्लोर बस में बैठा था। जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे (डिग्गी-मालपुरा रोड) पर सराफ फैक्ट्री के पास सुबह 8.30 बजे बस से उतरते समय वह गिर पड़ा। तभी चालक ने बस चला दी और पिछले टायर के नीचे आने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढें : जयपुर में फिर आवारा सांडों का कहर, युवक पर किया हमला, घायल कोमा में


होने वाली थी शादी, मां बेहोश

मृतक के पड़ोसी नारायणलाल धान्धा ने बताया कि देवउठनी एकादशी को अनिल की शादी होने वाली थी। उसकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। उसकी मौत की खबर सुन घर-परिवार में कोहराम मच गया। मां लालीदेवी बेहोश हो गई। बाद में पडोसियों ने परिजनों को संभाला। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिवार को अनिल से काफी उम्मीदें थी। वह राजस्थान पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढें : World Environment Day : पर देखें पेड़ों की कुछ रोचक तस्वीरें


29 अप्रैल को भी गई थी एक जान
गत 29 अप्रैल को सुभाष चौक क्षेत्र में लो फ्लोर बस से उतरते समय संतुलन बिगडऩे से हांडीपुरा निवासी युवक अजीज अहमद (39) गिर पड़ा था। फिर बस के पिछले पहिए उसके दोनों पैरों पर चढ़ गए थे। गंभीर घायल अहमद ने अगले दिन एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग