10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के पहले दिन आम आदमी को राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेण्डर

गैस कंपनियों ने मासिक समीक्षा बैठक के बाद सोमवार को गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Jan 2018, 5:31 PM IST

LPG gas cylinder,

lpg gas cylinder

जयपुर। गैस कंपनियों ने नए साल के पहले दिन आम आदमी को राहत दी है। गैस कंपनियों ने मासिक समीक्षा बैठक के बाद सोमवार को गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया। नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दामों में

तेल कंपनिओं ने मासिक समीक्षा बैठक के बाद नए साल में गैस सिलेण्डर को सस्ता कर दिया। नॉन सब्सिडी गैस सिलेण्डर के दामों में 6 रुपए और वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर के दामों में 8 रुपए 50 पैसे की कमी की है।

14.2 किलो का गैस सिलेण्डर अभी 735 रुपए का आ रहा था जो अब 729 रुपए का मिलेगा। उपभोक्ता के बैंक खाते में पहले 237 रुपए 2 पैसे सब्सिडी के रूप में जाते थे वहीं अब 231 रुपए 2 पैसा सब्सिडी आएगी। इसी प्रकार 19 किलो का वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर 1322 रुपए 50 पैसे का आ रहा था जो अब 1314 रुपए का आएगा।