1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Price Hike Today: राजस्थान में महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें कितने रुपए बढ़े दाम

LPG Price Hike: 1 सितंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Sep 01, 2026

Commercial LPG Cylinder Price Hike

Commercial LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price 1 September: सितंबर महीने की पहली तारीख को ही तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं। 1 सितंबर से देशभर के साथ-साथ राजस्थान में भी 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आम जनता और रसोइयों के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में क्या हैं कमर्शियल LPG के नए दाम?

जयपुर में कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम अब बढ़कर लगभग ₹2,775 हो गया है (पहले ₹2,765.50)। जोधपुर और बीकानेर में कमर्शियल सिलेंडर पर ₹9.50 का इजाफा दर्ज किया गया है। उदयपुर में नया रेट बढ़कर करीब ₹2,843.50 के आसपास पहुंच गया है। वहीं, कोचिंग सिटी कोटा में भी व्यावसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं और छोटू सिलेंडर का हाल

राजस्थान में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर जयपुर में ₹945.50 पर स्थिर बना हुआ है। इसके अलावा 5 किलो वाले सामान्य 'छोटू' गैस सिलेंडर की कीमत ₹349.50 और XTRALITE सिलेंडर की कीमत ₹339 पर बरकरार रखी गई है। वहीं, 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर पर ₹2 की बढ़ोतरी हुई है और यह ₹762 से बढ़कर ₹764 का हो गया है।

कारोबारियों पर पड़ेगा असर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से राजस्थान के होटल, ढाबा, रेस्तरां और हलवाई कारोबारियों का बजट प्रभावित हो सकता है। आगामी त्योहारी सीजन (जैसे गणेश चतुर्थी और नवरात्रि) को देखते हुए कमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाने-पीने की चीजों के दाम थोड़े बढ़ सकते हैं।