जयपुर . महारानी कॉलेज में पढऩे वाली उन स्टूडेंट्स के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है, जो बाहर किराए पर रह रही हैं। अब नए सत्र में बाहर से पढ़ाई करने आने वाली गर्ल्स के लिए दो हॉस्टल्स की सौगात मिल सकेगी। गर्ल्स 'गार्गी ' और 'मैत्रेयी ' हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर सकेंगी। जानकारी के अनुसार महारानी कॉलेज में नए हॉस्टल्स के लिए राज्य सरकार सात करोड़ रुपए का फंड जारी हो चुका है। हॉस्टल के लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है।