
राजस्थान में महिला कांस्टेबल के Murder का प्लान, सुपारी किलर ने लाखों रुपए की थी डील
जमवारामगढ़ थाना इलाके में एक महिला कांस्टेबल की हत्या करने की सुपारी देने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने समय रहते चार बदमाशों को दबोच लिया, जिससे महिला कांस्टेबल की जिदंगी बच गई। पुलिस ने हत्या करने के लिए चाकू, गलव्ज सहित अन्य सामान बरामद किया हैं। उधर पुलिस में ही कार्यरत महिला के पति को पुलिस ने फोन किया तो उसका भी मोबाइल बंद आ रहा हैं।
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि कस्बा में दांत माता मंदिर के समीप चार संदिग्ध युवक नजर आने पर पुलिस ने चारो युवको से पूछताछ की तो वे सकपका गए। उनके पास एक सफ़ेद रंग की थैली में दो जोड़ी केसरियां रंग के गलव्स,एक धारदार बड़ा स्टील का चाक़ू, फर्जी नम्बर प्लेट तैयार करने की सामाग्री एवं फर्जी नम्बरों की मोटर साइकिल मिली।इस पर थाना पुलिस चारो संदिग्ध युवको को थाने ले आयी तथा कड़ाई से पूछताछ की तो चैनपुरा आरएसी में तैनात महिला कांस्टेबल की बीस लाख में हत्या की सुपारी लेने की बात क़बूल की। इस पर थाना पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या कांड को अंजाम देने की फिराक में आए चार बदमाशों घड़साना श्री गंगानगर निवासी समीर खां रायसिंह नगर श्री गंगानगर निवासी सदीप कुमार नायक, राजेन्द्र कुमार नायक और दीपक कुमार को हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया हैं।
रिश्ते के मामा ने दी बीस लाख की सुपारी
गिरफ्तार आरोपी समीर खान व साथियों को रिश्ते में मामा लगने वाले सद्दाम खां निवासी सुरेशिया जिला हनुमानगढ़ ने चैनपुरा आरएसी मे तैनात महिला कांस्टेबल की हत्या की सुपारी दी थी। सद्दाम ने समीर खां को मकान का पुरा निर्माण करवाने तथा शेष को पांच-पांच लाख देने का लालच दिया था। लालच में आकर चारो गिरफ़्तार आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जयपुर आ गए ओर बडा चाकू खरीदा
नहीं मिल पाया मौका
सुपारी देने वाले मुख्य फरार आरोपी सद्दाम ने चारो आरोपियों को महिला कांस्टेबल के घर से आरएसी बटालियन तक आने जाने के रास्ते व समय के बारे में पूरी जानकारी दी। मूल रूप से झुंझुनू जिला निवासी महिला कांस्टेबल सायपुरा में मकान किराया लेकर रहती है। गिरफ़्तार आरोपियों ने आने जाने के रास्ते की पुरी रैकी की। घटना को अंजाम देने लिए पुरा प्रयास भी किया। लेकिन महिला कांस्टेबल के एक मोटरसाइकिल से दूसरे के साथ बैठकर जाने से घटना को अंजाम नही दे सके। फिर शाम होने का इंतजार किया। तो वक्त बिताने के लिए जमवारामगढ की तरफ़ आ गए ओर संदिग्ध नजर आने पर पुलिस के हत्थे चढ गए।
मुख्य आरोपी फरार
आरएसी की महिला कांस्टेबल की हत्या की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी सद्दाम खां को चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की भनक लग गयी। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने हनुमानगढ़ पुलिस से सम्पर्क किया तो सद्दाम ग़ायब मिला। सद्दाम खां सरकारी कम्पाउंडर बताया जाता है। जो एनडीपीएस एक्ट मे जेल जाने के कारण राजकीय सेवा से निलम्बित चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं।
Published on:
17 Nov 2022, 9:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.