कूलर से करंट लगने से युवक की मौत
पुलिस के अनुसार जयपुर के सावित्री विहार पन्नाधाय सर्किल निवासी तीस वर्षीय राजू पेंटर की कूलर से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना बीती रात की है जब राजू अपने घर पर अकेला सो रहा था,तभी अचानक कूलर से करंट लगने से उसकी मौत हो गई।