आग में मशरूम फार्म, 4 यूनिट फे्रश एयर, 4 एसी बेड, 16 ऑटोमेटिक विण्डो, 9 दरवाजे, 4 फोग मशीने, 8 सेंसर, 56 मशरूम बेड सहित करीब लाखों रूपयों को नुकसान हुआ। बिंदायका फायर स्टेशन प्रभारी भंवर सिंह हाड़ा ने बताया कि वातानुकूलित मशरूम फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी। जिसमें मशरूम सहित लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया।